13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होना है। महाकुंभ को दुनिया के सबसे बड़े आयोजन की तरह मनाया जा रहा है। इसमें देशभर से श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं तो वहीं विदेशी सैलानियों का भी जमावड़ा यहां लगा है। ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी समेत दुनियाभर से विदेशी पर्यटक महाकुंभ में आ रहे हैं। देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए महाकुंभ में संगम स्नान को लेकर अलग ही उत्साह है। प्रयागराज महाकुंभ को लेकर लोगों के मन में तो उत्साह है, ऐसा ही उत्साह अक्सर बनारस के घाटों पर गंगा आरती देखने का भी रहता है। ऐसे में जो लोग वक्त निकालकर महाकुंभ पहुंच रहे हैं, वह वक्त निकालकर बनारस की गंगा आरती में भी शामिल हो सकते हैं।प्रयागराज से बनारस बहुत अधिक दूर नहीं है। संगम नगरी प्रयागराज से बनारस की दूरी लगभग 123 किमी है, जिसका सफर तय करने में ढाई घंटे का वक्त लग सकता है प्राइवेट बसों के अलावा उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों से यात्रा कर सकते हैं।
Bachon aur bado ke liye kahaniyon ka ek anokha safar – horror, suspense, aur general blogs ek hi jagah.